Sarso Bhav 1 May 2025: सरसों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज जयपुर, दिल्ली और मुरैना जैसी प्रमुख मंडियों में भाव में ₹20 से ₹50 तक की तेजी रही, जबकि भरतपुर मंडी आज बंद रही। सरसों तेल (कच्ची घानी) के भाव ₹13000 से लेकर ₹14200 तक दर्ज किए गए, जिनमें हापुड़ सबसे ऊँची दर पर रहा। वहीं एक्सपेलर तेल ₹12600 से ₹13400 तक रहा। खल के भाव ₹2150 से ₹2324 के बीच देखे गए, जिसमें सोंख मंडी में सबसे ऊँचा भाव रहा। देशभर में आज सरसों की कुल आवक 3.50 लाख बोरियों की रही ।