Weather

गंगानगर हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ में मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार


मौसम अपडेट : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 मई को राज्य के उत्तरी भागों (गंगानगर हनुमानगढ़ अनूपगढ़) में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं 1-2 जून को भी होने की प्रबल संभावना है।

फ़िलहाल आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य में चल रहे भीषण हीटवेव के दौर से पूर्वी राजस्थान में 30 मई बाद जबकि पश्चिमी राजस्थान में 31 मई बाद राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर

राजस्थान में आज 28 मई 2024 को प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान

rajasthan temperature today

चूरू का तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर का तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस 

पिलानी का तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस 

फलोदी का तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस 

बीकानेर का तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस 

कोटा का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस 

जैसलमेर का तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस 

जयपुर का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस 

बाड़मेर का तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस

आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े – Monsoon Alert: मानसून बारिश को लेकर IMD ने बताया की देश के किन हिस्सों में होगी ज्यादा बारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *