Agri Business

क्या दिवाली तक बनेगा सरसों में 7500 का भाव ? देखें साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट


सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट 23 सितंबर 2024: बीते हफ्ते सोमवार को जयपुर में सरसों के भाव 6900 रुपये पर खुला था जो की शनिवार की शाम को 7075 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसों में मांग के चलते क़रीब 175 रूपए प्रति क्विंटल का उछाल रहा। मजबूत फंडामेंटल और तेलों में उठाव से सरसों में बीते हफ्ते तेजी जारी रही।

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 23 सितंबर 2024

  • सरसों भाव में औसतन 100 से लेकर 150 रुपये/क्विंटल जबकि सरसों तेल में 30 रुपये/क्विंटल की तक की साप्ताहिक तेजी रही ।
  • वहीं खल (Cake) में निर्यात और लोकल डिमांड कमजोर रहने से आयी गिरावट
  • मीलों की डिमांड के सामने मौजूदा सप्लाई पर्याप्त नहीं जिससे शॉर्टेज बनी हुई है।
  • मीलों को आगामी त्योहारों में सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए तेलों का स्टॉक बढ़ाने की जरुरत।
  • सरकारी एजेंसियों में द्वारा छोड़ा जा रहा माल माजूदा डिमांड के लिए काफी नहीं।
  • अगले महीने से त्योहारों की शुरुआत और फिर ठण्ड के मौसम को देखते हुए सरसो की डिमांड मजबूत रहेगी।
  • वही सरकार द्वारा आयातित तेलों पर ड्यूटी बढ़ाये जाने के बाद अब सरसो और सोया तेल के बीच अंतर घटकर 25 रुपये/किलो रह गया।
  • ड्यूटी बढ़ाये जाने से पहले यही अंतर 35 रुपये/किलो का था।
  • अंतर कम होने सप्लाई कम होने और आगे त्योहारों को देखते हुए सरसो तेल में बड़ी मंदी की गुंजाइश कम।
  • निचले स्तरों से सरसो और सरसो तेल में बड़ी तेजी के बाद यहाँ कुछ करेक्शन आ जाये तो दिवाली तक सरसो मैं मजबूती बनी रहेगी।
  • सरसो का अपना फण्डामेंट मजबूत होने से जड़ में फिलहाल मंदी नहीं।

क्या रहेगी दिवाली तक सरसों की अनुमानित चाल?

बाजार के जानकारों की माने तो इस दिवाली तक जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 6900 से लेकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते है जबकि सरसों कच्ची घानी का भाव 14000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकते है।

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *