Mandi Report

स्टॉकिस्टों की बिकवाली से चना भाव में गिरावट का रुख, देखें साप्ताहिक तेजी-मंदी रिपोर्ट


चालू सप्ताह में चना भाव में गिरावट का रुख देखने को मिला। इसके पीछे ग्राहकी कमजोर बनी रहना और स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने जैसी मुख्य वजहें रहीं। चना दाल और बेसन की मांग में कमी के चलते मिलर्स की खरीददारी सीमित रही, जिससे दिल्ली चना की कीमतों में 175 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई।

देश में इस समय चना की बुवाई धीमी गति से चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में चना के क्षेत्रफल में कमी आने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, ऑस्ट्रेलिया की संस्था ABARES ने चना उत्पादन का अनुमान 13 लाख टन से बढ़ाकर 19 लाख टन किया है। वहीं, मसूर उत्पादन का अनुमान 17 लाख टन से घटाकर 11 लाख टन कर दिया गया है। चना उत्पादन के आंकड़ों में 42% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में फसल के लिए अनुकूल मौसम ने उत्पादन बढ़ाने में मदद की है, जबकि विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया में खराब मौसम के कारण मसूर की उत्पादकता प्रभावित हुई है।

देश के विभिन्न राज्यों में भी चना के बाजारों पर असर देखने को मिला। राजस्थान में स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने और मांग कम होने से चना की कीमतों में 150 से 250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट हुई।

महाराष्ट्र में भी ग्राहकी की कमी के कारण कीमतों में गिरावट देखी गई। इस सप्ताह यहां चना के दाम 150 से 300 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरे।

मध्य प्रदेश में स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने और लिवाली कमजोर होने से चना की कीमतों में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत, कर्नाटक में चना की उपलब्धता कमजोर रहने और लिवाली बढ़ने से कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई।

चना दाल की कीमतों पर भी इस गिरावट का असर पड़ा। चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक की कमी दर्ज की गई।

चना साप्ताहिक बाज़ार भाव (प्रति क्विंटल)

राज्य/शहर भाव (₹) तेजी-मंदी (₹)
दिल्ली (चना) 6700-6825 -175
दिल्ली (चना दाल) 8000-8400 -100/200
मुंबई (तंजानिया चना) 6300-6350 -100
मुंबई (ऑस्ट्रेलिया चना) 6600-6800 -200
राजस्थान (जोधपुर) 5600-6300 -150/250
राजस्थान (जयपुर) 6800-6850 -150/250
मध्य प्रदेश (अशोकनगर) 6300-6450 -100/200
मध्य प्रदेश (सागर) 5500-6200 -100/200
महाराष्ट्र (सोलापुर) 6500-7100 -150/300
महाराष्ट्र (नागपुर) 6825-6850 -150/300
कर्नाटक (गुलबर्गा) 7100-7400 +100
कर्नाटक (बीदर) 6100-6565 +100
छत्तीसगढ़ (रायपुर) 6600-6700 -150
उत्तर प्रदेश (कानपुर) 6825 -75

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में मांग और आपूर्ति की स्थिति में बदलाव का असर चना और चना दाल की कीमतों पर साफ दिख रहा है। चना के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की स्थिति और बाजार की मांग में सुधार होने पर कीमतों में स्थिरता आने की संभावना है।

डिस्क्लेमर : किसान साथियों उक्त चना भाव तेजी मंडी रिपोर्ट में दी गई सभी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद सार्वजनिक स्रोतों से जुटाई गई है। किसी भी प्रकार के व्यापार के लिए अपने ख़ुद के विवेक का इस्तेमाल करें । लाभ अथवा हानि की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *